पुरानी पेंशन और 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु की मांग: कुलभास्कर आश्रम कॉलेज के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में फुपुक्टा के आह्वान पर शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और पुरानी पेंशन बहाली समेत 10 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की। #कुलभास्करआश्रमकॉलेज #प्रयागराजसमाचार #पुरानीपेंशनबहाली #फुपुक्टा #शिक्षकआंदोलन #यूपीशिक्षा #प्रयागराजन्यूज

Nov 03, 2026 - 21:43
0 2
पुरानी पेंशन और 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु की मांग: कुलभास्कर आश्रम कॉलेज के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार की उदासीनता के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी जायज मांगों के शीघ्र निस्तारण की पुरजोर अपील की।

शिक्षक समुदाय की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करना, चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा देना, फीडर कैडर का लाभ प्रदान करना, स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाना, समय पर पेंशन व जीपीएफ (GPF) का भुगतान सुनिश्चित करना, पीएचडी इंक्रीमेंट लागू करना, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की विसंगतियों को दूर करना, अनुदानित व अंशकालिक शिक्षकों की सेवा शर्तों में सुधार तथा नियमित शिक्षकों की समयबद्ध नियुक्ति जैसी 10 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

इस दौरान प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार पचौरी ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. बिपिन कुमार ने आगामी आंदोलनों की रूपरेखा रखी, जबकि कुलभास्कर आश्रम शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. प्रमोद यादव व उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग त्रिपाठी ने चेताया कि यदि सरकार ने वार्ता नहीं की तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रयागराज जिलाध्यक्ष प्रो. आर. एल. पाल समेत महाविद्यालय के दर्जनों वरिष्ठ प्राध्यापकों ने इस प्रदर्शन में सहभागिता की और एकजुटता दिखाते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

(जैनुल आब्दीन)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User