नंदलाल प्रभुदेवी इंस्टीट्यूट के अंशुमान और आयुष बने जूनियर ड्रग एनालिस्ट, क्षेत्र में हर्ष की लहर
नंदलाल प्रभुदेवी इंस्टीट्यूट के अंशुमान और आयुष ने यूपीएसएसएससी जूनियर ड्रग एनालिस्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित जूनियर ड्रग एनालिस्ट प्रतियोगिता परीक्षा में जनपद के दो युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आलापुर स्थित नंदलाल प्रभुदेवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के दो मेधावी छात्रों, अंशुमान वर्मा और आयुष वर्मा ने कठिन परिश्रम के बल पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित होकर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है।
दोनों छात्रों ने इसी संस्थान से सत्र 2019-2023 में बी.फार्मा (B.Pharm) की डिग्री हासिल की थी। डिग्री पूरी करने के बाद से ही दोनों छात्र निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए थे। उनकी नियमित पढ़ाई और अटूट समर्पण का ही सुखद परिणाम है कि आज दोनों का चयन जूनियर ड्रग एनालिस्ट के पद पर हुआ है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान में जश्न का माहौल रहा। प्रबंधक श्री सुशील कुमार और डायरेक्टर डॉक्टर रोहित मोहन ने सफल छात्रों का स्वागत माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि सही दिशा में प्रयास करें, तो कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उप प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, रंजू सिंह, योगेश कुमार, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, वनिता यादव, शमशाद अली, तौफीक अहमद, शिवम वर्मा, देवेंद्र कुमार, अनामिका वर्मा, नेहा यादव सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी और उनके परिश्रम की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)