कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026: #airtel बना देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड, 43.2 अरब डॉलर पहुंची वैल्यू

कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026 रिपोर्ट में एयरटेल देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना है। पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए 43.2 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू दर्ज की।

Nov 23, 2026 - 20:44
0 0
कैंटार ब्रांडज़ इंडिया 2026: #airtel बना देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड, 43.2 अरब डॉलर पहुंची वैल्यू

लखनऊ। डेटा, एनालिटिक्स और एआई के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी 'कैंटार' ने 'कैंटार ब्रांडज़ टॉप 100 मोस्ट वैल्युएबल इंडियन ब्रांड्स 2026' रिपोर्ट में एयरटेल को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया है। वर्ष 2014 में इस सूची की शुरुआत के बाद यह पहला अवसर है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने नंबर 1 का स्थान हासिल किया है। बीते एक वर्ष में एयरटेल की ब्रांड वैल्यू 5 प्रतिशत बढ़कर 43.2 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 43.22 अरब डॉलर) तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 के बाद से एयरटेल की ब्रांड वैल्यू में 210 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस सफलता के पीछे ब्रांड इक्विटी में सतत निवेश और कंपनी का केवल टेलीकॉम सेवा प्रदाता से आगे बढ़कर एक व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में विस्तार करना प्रमुख कारण रहा है। 'एयरटेल थैंक्स' और 'एयरटेल ब्लैक' जैसी एकीकृत सेवाओं ने ग्राहक अनुभव को मजबूत किया है, जबकि 5जी प्लस और एआई-आधारित 'सेफ पे' फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम जैसे नवाचारों ने उपभोक्ताओं का भरोसा और गहरा किया है।

यह उपलब्धि स्वीकार करते हुए भारती एयरटेल के मुंबई सर्कल के सीईओ अमित रवींद्र देशपांडे ने कहा कि यह सम्मान एयरटेल के हर कर्मचारी और भरोसा जताने वाले प्रत्येक ग्राहक को समर्पित है।

दूसरी ओर, भारत के शीर्ष 100 मूल्यवान ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू 460.3 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है, जो देश की जीडीपी के लगभग 11 प्रतिशत के बराबर है। हालांकि, एआई-आधारित बदलावों की चुनौतियों के बीच इस बार शीर्ष 100 ब्रांड्स की सामूहिक वैल्यू में पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, 2020 के बाद से शीर्ष 75 भारतीय ब्रांड्स की कुल वैल्यू दोगुनी (100 प्रतिशत की वृद्धि) हुई है, जो आर्थिक विकास की मजबूत तस्वीर पेश करती है।

(आर.एल.पाण्डेय)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User