लखनऊ के गोमतीनगर में चित्रगुप्त पूजन और दीपावली मिलन समारोह: मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कबीर पीस मिशन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मेधावियों, समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। #चित्रगुप्तपूजन, #दीपावलीमिलन, #कायस्थमहासभा, #लखनऊ, #गोमतीनगर, #लखनऊसमाचार, #यूपीसमाचार

Nov 23, 2026 - 21:41
0 1
लखनऊ के गोमतीनगर में चित्रगुप्त पूजन और दीपावली मिलन समारोह: मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) की गोमतीनगर इकाई द्वारा विपुल खंड स्थित कबीर पीस मिशन में चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता श्रीवास्तव द्वारा विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त के पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

समारोह में गोमतीनगर इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, प्रमोद निगम और जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा गोमतीनगर इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डिवाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश खरे, रवि श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन एवं एम.पी. श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों अमोलिका श्रीवास्तव व रितेश श्रीवास्तव तथा समाज सेवा के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव व राजीव सक्सेना को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में गायिका आभा श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव और बबीता श्रीवास्तव के सुमधुर गायन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। रागिनी श्रीवास्तव के समूह ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कवि अजय वर्मा के काव्य पाठ और संगीता श्रीवास्तव के वादन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में इकाई महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कलाकारों, मेधावी छात्रों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User