निर्मला छावनी हरिद्वार के गुरु रविदास मंदिर से फैलता है समानता व मानवता का संदेश: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का दिया भाव

निर्मला छावनी हरिद्वार स्थित गुरु रविदास मंदिर के प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने मंदिर के संचालन, सत्संग परंपरा और संत रविदास जी के समानता व मानवता के संदेश पर विचार साझा किए।

Nov 23, 2026 - 21:45
0 0
निर्मला छावनी हरिद्वार के गुरु रविदास मंदिर से फैलता है समानता व मानवता का संदेश: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का दिया भाव

हरदोई। निर्मला छावनी हरिद्वार स्थित गुरु रविदास जी मंदिर के प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने बताया कि यह पावन स्थल संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयाइयों की गहरी आस्था का केंद्र है। उनके अनुसार, इस मंदिर का संचालन पंजाब के जालंधर स्थित गांव रायपुर रसूलपुर के डेरा संत बाबा प्रीतम दास जी (बाबे जोड़े) के गद्दीनशीन संत बाबा निर्मल दास जी द्वारा किया जाता है, जो गुरु रविदास महाराज की वाणी के प्रचार-प्रसार तथा जनसेवा के कार्यों से निरंतर जुड़े हुए हैं।

प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने बताया कि संत बाबा निर्मल दास जी मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को भजन-कीर्तन और सत्संग से जोड़ रहे हैं तथा गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (पंजाब) से भी संबद्ध रहे हैं। मंदिर में नियमित रूप से भजन-कीर्तन, दीवान और बरसी समागम होते हैं, जिनमें पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों और यूके, कनाडा, इटली व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी संगत शामिल होती रही है। हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं और जनकल्याणकारी पहलों से उनका नाम जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर समानता, करुणा और आत्मिक पवित्रता पर आधारित मानवता का संदेश देता है। गुरु रविदास जी ने जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान सम्मान देने पर जोर दिया तथा जन्म या जातिगत भेदभाव का विरोध करते हुए सबको बराबर माना।

राजकुमार डोगरा ने उल्लेख किया कि गुरु रविदास जी का प्रसिद्ध वचन 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' यह दर्शाता है कि सच्ची पवित्रता बाहरी कर्मकांडों के बजाय निर्मल मन और नेक नियत में निहित है। अपने पारंपरिक श्रम को निष्ठा से निभाते हुए उन्होंने यह सिद्ध किया कि कोई भी ईमानदार कार्य छोटा नहीं होता और उन्होंने भय, दुख, शोषण व भेदभाव से मुक्त आदर्श समाज की कल्पना प्रस्तुत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User