trai ने हरदोई, शाहजहांपुर और वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर परखा मोबाइल नेटवर्क

ट्राई ने हरदोई, शाहजहांपुर और वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क का परीक्षण किया। जियो और एयरटेल वॉयस सेवाओं में अव्वल।

May 05, 2026 - 17:31
0 2
trai ने हरदोई, शाहजहांपुर और वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर परखा मोबाइल नेटवर्क

लखनऊ : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए के अंतर्गत मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ट्राई ने फरवरी 2026 में हरदोई, शाहजहांपुर और वाराणसी-प्रयागराज रेलवे रूट पर 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट' (IDT) आयोजित कर मोबाइल सेवा ऑपरेटरों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।

यह परीक्षण 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया, जिसमें 426 किलोमीटर का शहरी क्षेत्र और 123.2 किलोमीटर का रेलवे मार्ग शामिल था। एडवांस हैंडसेट और सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों (Airtel, BSNL, Jio, Vi) के सिम कार्ड का उपयोग कर 2G से लेकर 5G तक के नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सेशन चलाए गए।

कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR) के मामले में रिलायंस जियो (RJIL) 100% स्कोर के साथ सबसे आगे रहा, जबकि एयरटेल 99.86% और वीआईएल (Vi) 99.44% के साथ मजबूत स्थिति में रहे। बीएसएनएल का प्रदर्शन 91.23% के साथ थोड़ा पीछे रहा। कॉल ड्रॉप के मामले में वीआईएल का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 0.00% की दर दर्ज की गई।

डेटा और कवरेज की चुनौतियां

  • परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शहरी और रेलवे मार्गों के कुछ हिस्सों में सिग्नल की शक्ति अभी भी कमजोर है:
  • शहरी क्षेत्रों में: डेटा टेस्टिंग के दौरान बीएसएनएल (31.13%) और जियो (32.37%) के रूट पर सिग्नल की कमी देखी गई।
  • रेलवे मार्ग: वाराणसी-प्रयागराज रूट पर डेटा सेवाओं के दौरान बीएसएनएल के 36.29% मार्ग पर सिग्नल कमजोर पाया गया, जबकि वीआईएल (9.39%) ने बेहतर कवरेज प्रदान किया।
  • ट्राई ने इन निष्कर्षों को सभी संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को भेज दिया है ताकि वे अपनी सेवाओं में सुधार कर सकें और ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User