वर्ल्ड कैंसर डे पर मरीजों को जागरूक किया और कैंसर से बचाव के बारे भी बताया गया 

Feb 04, 2026 - 20:22
0 6
वर्ल्ड कैंसर डे पर मरीजों को जागरूक किया और कैंसर से बचाव के बारे भी बताया गया 

बरेली : डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने वर्ल्ड कैंसर डे, पर कैंसर के बढ़ते मामलों और इसके रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया I डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने कहा कैंसर के मुख्य कारणों में तंबाकू और शराब का सेवन, अनियमित खानपान, प्रदूषण और जंक फूड शामिल हैं। कैंसर के लक्षण के बारे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने बताया कैंसर के लक्षणों में वजन कम होना, शरीर में गांठ, थकान और कमजोरी, दर्द और असहजता, खून का बहना या असामान्य स्राव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर का इलाज अब लाइलाज नहीं रहा। समय पर जांच और सही इलाज से कई मरीज ठीक हो सकते हैं। 

कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए हमें अपने खान-पान, लाइफस्टाइल और पर्यावरणीय आदतों में बदलाव करना होगा। तंबाकू और शराब से दूरी, 7-8 घंटे की नींद, तनाव को कंट्रोल करना और नियमित स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User