अनुप्रिया पटेल फिर चुनी गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक सरोज कुरील ने दी बधाई
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अधिवेशन में अनुप्रिया पटेल को पुनः सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने उन्हें बधाई दी। #अनुप्रियापटेल #अपनादलएस #सरोजकुरील #घाटमपुर #यूपीराजनीति #लखनऊसमाचार #सामाजिकन्याय
कानपुर/घाटमपुर। राजधानी लखनऊ में आयोजित अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनके पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
अनुप्रिया पटेल के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेश देते हुए विधायक सरोज कुरील ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में अपना दल (एस) लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की मूल विचारधारा—सामाजिक न्याय, जनसेवा और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा—को अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में नई ऊर्जा मिलेगी। विधायक ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रखरता से उठाएगी।
अधिवेशन के बाद पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई देकर अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा व्यक्त की।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)