प्रयागराज: फूलपुर में गूँजी 'आत्मनिर्भर भारत' की गूँज, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने ग्रामीणों को सिखाए स्वरोजगार के गुर

उ.प्र. खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ढोकरी फूलपुर में जागरूकता शिविर आयोजित; अमरनाथ यादव ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा।

Mar 10, 2026 - 21:28
 0  2
प्रयागराज: फूलपुर में गूँजी 'आत्मनिर्भर भारत' की गूँज, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने ग्रामीणों को सिखाए स्वरोजगार के गुर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मंगलवार, 10 मार्च को ग्राम सभा ढोकरी (फूलपुर) में एक दिवसीय विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्या रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा और ग्रामीण स्वावलंबी बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने 'माटीकला टूल किट्स' वितरण योजना की महत्ता बताते हुए ग्रामीणों को आवेदन की प्रक्रिया समझाई।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल शर्मा ने तकनीकी बारीकियों और सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इन योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया। इस अवसर पर सुनील कुमार, आशीष यादव, दिनेश चंद्र दुबे, रामलाल, अभिषेक त्रिपाठी और हिमांशु यादव सहित विभाग के कई अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0