कानपुर के मोतीझील में 30 अक्टूबर से सजेगा 21वां दीपावली बाजार: भदोही की कालीन से लेकर कश्मीरी मेवे तक एक छत नीचे

कानपुर के मोतीझील लॉन-2 में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 21वां पांच दिवसीय दीपावली बाजार सजेगा, जहां स्वदेशी हस्तशिल्प और त्योहार के सामान किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे।

Oct 27, 2026 - 20:28
0 3
कानपुर के मोतीझील में 30 अक्टूबर से सजेगा 21वां दीपावली बाजार: भदोही की कालीन से लेकर कश्मीरी मेवे तक एक छत नीचे

कानपुर: दीपावली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए कानपुर शहरवासियों के लिए एक ही छत के नीचे खरीदारी का शानदार अवसर मिलने जा रहा है। शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्स की ओर से 21वें 'दीपावली बाजार' का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक मोतीझील लॉन-2 में किया जाएगा। आयोजन की भव्य शुरुआत के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हो चुका है, जिसके बाद गैंजेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने मेले की तैयारियों और आकर्षणों की विस्तृत जानकारी दी।

शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्स के पार्टनर और न्यू कानपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों की समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कानपुर के लोगों को त्योहार से जुड़ी सभी जरूरी और प्रामाणिक सामग्री किफायती दामों पर एक ही जगह उपलब्ध कराना है। इस बाजार में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए स्वदेशी ब्रांड्स और हस्तशिल्प की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी।

इस 21वें दीपावली बाजार की खास बात यह होगी कि यहां भदोही की प्रसिद्ध कालीन, जयपुर का मशहूर अचार व चूर्ण, बरेली का विशेष गुड़ और कश्मीर के शुद्ध मेवे मिलेंगे। इसके अलावा इत्र, हस्तशिल्प के बर्तन, पूजन सामग्री, किचन के मसाले, शुद्ध खाद्य तेल, असम की चायपत्ती, सोलर पैनल, लेदर प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा की जरूरत के उत्पाद भी बाजार में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान आमिर सिद्दीकी और न्यू कानपुर यूथ क्लब के महामंत्री विक्रम पाण्डेय सहित आयोजन समिति के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि हर साल की तरह इस बार भी यह दीपावली बाजार शहर के परिवारों के लिए खरीदारी और उत्सव का प्रमुख केंद्र बनेगा।

(संजय शुक्ला)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User