प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे की 'किलेबंदी': बिना टिकट यात्रियों में खलबली, वसूला ₹1.98 लाख का जुर्माना

प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई; किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 304 यात्रियों से ₹1.98 लाख का जुर्माना वसूला गया।

Feb 05, 2026 - 21:19
0 10
प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे की 'किलेबंदी': बिना टिकट यात्रियों में खलबली, वसूला ₹1.98 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध प्रयागराज रेल मंडल ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन पर व्यापक 'किलेबंदी' कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे स्टेशन पर अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

अनबुक्ड लगेज पर भी गिरी गाज
अभियान के दूसरे दिन 5 फरवरी को प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज स्टेशन के बीच विशेष जांच की गई। इस दौरान रेलवे टीम ने चार यात्रियों को 1,600 किलोग्राम अनबुक्ड लगेज (बिना बुकिंग का सामान) के साथ पकड़ा। रेलवे नियमों के उल्लंघन पर इन सामानों पर ₹16,291 का जुर्माना लगाया गया।

नियमों के प्रति जागरूकता और सख्ती
सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार और स्टेशन निदेशक वी.के. द्विवेदी के सुपरविजन में चले इस अभियान में आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) के जवानों ने स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को घेर लिया था।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल राजस्व की हानि को रोकना है, बल्कि उन वैध यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है जो नियमपूर्वक टिकट लेकर यात्रा करते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर और सामान की बुकिंग कराकर ही सफर करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User