डॉ. साक्षी यादव को मिली ICSSR पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप, जनजातीय स्वास्थ्य पर करेंगी शोध

इविवि की डॉ. साक्षी यादव को ICSSR पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप। छत्तीसगढ़ की कोरवा जनजाति पर करेंगी शोध।

Feb 04, 2026 - 22:05
0 16
डॉ. साक्षी यादव को मिली ICSSR पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप, जनजातीय स्वास्थ्य पर करेंगी शोध

प्रयागराज। संगम नगरी स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के मानवविज्ञान विभाग के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विभाग की पूर्व शोध छात्रा डॉ. साक्षी यादव का चयन प्रतिष्ठित भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली की पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।

डॉ. साक्षी अपनी इस फेलोशिप के दौरान छत्तीसगढ़ की विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) 'कोरवा' पर केंद्रित शोध करेंगी। उनका शोध मुख्य रूप से मेडिकल एंथ्रोपोलॉजी (चिकित्सा मानवविज्ञान) और इन जनजातियों की देशज ज्ञान परंपराओं पर आधारित होगा। यह शोध जनजातीय स्वास्थ्य और उनके पारंपरिक उपचार के तरीकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डॉ. साक्षी ने अपनी पीएचडी की उपाधि मानवविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राहुल पटेल के कुशल निर्देशन में प्राप्त की है। प्रो. पटेल ने उनकी इस सफलता को विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे शोध से सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में नए तथ्य उभरकर सामने आएंगे।

डॉ. साक्षी ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने शोध पर्यवेक्षक प्रो. राहुल पटेल और अपने माता-पिता को दिया है। उनके पिता ब्रह्ममूर्ति यादव भदोही जनपद में अभियोजन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और माता पुष्पा यादव ने सदैव उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User