योगी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प: गोल्डन बाबा की 'भीष्म प्रतिज्ञा' के दो वर्ष पूर्ण, कानपुर में हुआ भव्य हवन

कानपुर में गोल्डन बाबा की 'भीष्म प्रतिज्ञा' के 2 वर्ष पूर्ण। योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाने तक नंगे पैर यात्रा का संकल्प।

Feb 4, 2026 - 21:25
 0  1
योगी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प: गोल्डन बाबा की 'भीष्म प्रतिज्ञा' के दो वर्ष पूर्ण, कानपुर में हुआ भव्य हवन

कानपुर : सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्रहित के संकल्पों के बीच कानपुर के काकादेव स्थित बाबा पिपलेश्वर शिव धाम मंदिर में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। जूना अखाड़ा के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी (मनोजानंद महाराज) की 'भीष्म प्रतिज्ञा' के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर संत समाज ने भव्य हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण किया।

क्या है गोल्डन बाबा की 'भीष्म प्रतिज्ञा'?

  • गोल्डन बाबा ने 4 फरवरी 2025 को एक कठिन संकल्प लिया था। उनकी प्रतिज्ञा है कि:
  • जब तक नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वे जूते-चप्पल का त्याग करेंगे।
  • वे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और भारत के 28 राज्यों में स्थित तीर्थ स्थानों की नंगे पैर परिक्रमा करेंगे।
  • आज इस कठिन साधना और संकल्प को पूर्ण रूप से दो वर्ष बीत चुके हैं, जिसे बाबा पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित हवन पूजन में समस्त संत समाज ने सनातन धर्म की मजबूती और राष्ट्र कल्याण की कामना की। महामंडलेश्वर गोल्डन गिरी ने कहा, "साधु-संत हमेशा राष्ट्रहित और सनातन की रक्षा के लिए अग्रणी रहे हैं। यह संकल्प केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक सशक्त और धार्मिक भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रयास है।"

इस धार्मिक अनुष्ठान में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर चंद्रानंद गिरी महाराज, मंतर गिरी, मंडलेश्वर गौ सेवक धर्मेंद्र त्रिपाठी, संतोष जी, के.बी. सिंह, प्रताप गिरी, सुहानी सिंह, सत्यम सिंह और रितिक सहित भारी संख्या में भक्तगण और संत उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सनातन धर्म की रक्षा के लिए समयबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0