फीनिक्स यूनाइटेड में 'स्पोर्ट्स स्टाइल' अभियान का आगाज़, फिट रहने के साथ इनाम जीतने का भी मौका

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में 10 मई तक चलेगा 'स्पोर्ट्स स्टाइल' कैंपेन, टॉप स्पोर्ट्स ब्रांड्स पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर्स।

May 07, 2026 - 13:29
0 1
फीनिक्स यूनाइटेड में 'स्पोर्ट्स स्टाइल' अभियान का आगाज़, फिट रहने के साथ इनाम जीतने का भी मौका

बरेली। शहर के प्रमुख शॉपिंग गंतव्य, फीनिक्स यूनाइटेड मॉल ने फिटनेस और फैशन के शौकीनों के लिए एक विशेष ‘स्पोर्ट्स स्टाइल’ कैम्पेन की शुरुआत की है। यह अभियान न केवल लोगों को सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि दुनिया के टॉप स्पोर्ट्स ब्रांड्स पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स भी लेकर आया है।

26 अप्रैल से शुरू हुआ यह कैंपेन आगामी 10 मई तक जारी रहेगा। मॉल में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक इस उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। अभियान के तहत एडिडास (Adidas), पूमा (Puma), स्कैचर्स (Skechers), रीबॉक (Reebok), कैलसेटो (Calceto) और किक (Kick) जैसे नामचीन ब्रांड्स पर विशेष छूट दी जा रही है। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक शॉपिंग वाउचर और सरप्राइज गिफ्ट जीतने का भी अवसर मिल रहा है।

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), श्री संजीव सरीन ने बताया कि इस कैंपेन का उद्देश्य खरीदारी को स्वास्थ्य और उमंग से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक केवल उत्पाद न खरीदें, बल्कि एक ऐसा अनुभव लेकर जाएं जो उन्हें फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करे। स्पोर्ट्स स्टाइल कैंपेन उसी दिशा में एक कदम है।”

मॉल प्रबंधन को उम्मीद है कि इस 15 दिवसीय अभियान से न केवल खेल सामग्री और परिधानों की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी, बल्कि बरेली वासियों को अपनी पसंद के वैश्विक ब्रांड्स एक ही छत के नीचे किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User