स्कोडा स्लेविया: आधुनिक डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर

स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लेविया की कीमतों का ऐलान कर दिया है। आकर्षक यूरोपीय डिज़ाइन, नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस इस सेडान की डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू होगी।

Oct 07, 2026 - 18:21
0 6
स्कोडा स्लेविया: आधुनिक डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर

लखनऊ : स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम सेडान 'नई स्लेविया' की कीमतों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए तैयार की गई यह सेडान 'जो कहे सबकुछ' के वादे को पूरा करती है। कंपनी के अनुसार, कार की डिलीवरी अगले सप्ताह से ग्राहकों को मिलने लगेगी।

नई स्लेविया को छह अलग-अलग वेरिएंट्स—क्लासिक, क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टिज और मोंटे कार्लो में पेश किया गया है।

नई स्लेविया की प्रमुख विशेषताएँ:
पावरफुल इंजन और गियरबॉक्स: कार में 1.0 लीटर TSI और अधिक शक्तिशाली 1.5 लीटर TSI इंजन का विकल्प बरकरार रखा गया है। 1.0L इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सेगमेंट का पहला बिल्कुल नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं 1.5L इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और बेहतर ब्रेकिंग के लिए रियर डिस्क ब्रेक के साथ आता है।

निखरा हुआ यूरोपीय डिज़ाइन: इसमें नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, हॉरिजॉन्टल क्रोम ग्रिल स्ट्रिप, नए अलॉय व्हील्स और रिफाइंड फ्रंट-रियर स्टाइलिंग मिलती है।

आकर्षक कलर विकल्प: मोंटे कार्लो वेरिएंट को स्पोर्टी लुक देने के लिए रेड एक्सेंट्स और ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है। कुल आठ रंगों के अलावा अब आर्कटिक सिल्वर और कैपुचिनो बीज़ दो नए रंग जोड़े गए हैं। कैपुचिनो बीज़ रंग वाले वेरिएंट्स की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि नई स्लेविया अपने सदाबहार डिज़ाइन, ड्राइविंग आनंद, बेहतरीन सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के साथ ग्राहकों की नई पीढ़ी की सभी ज़रूरतों को बिना किसी समझौते के पूरा करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User