एचडीएफसी बैंक का 'फेस्टिव ट्रीट्स 2026' शुरू, 10,000 से ज़्यादा ऑफ़र के साथ 70,000 रुपये तक की बचत का मौका

एचडीएफसी बैंक ने 'ट्रीट विद आल योर हार्ट' थीम पर फेस्टिव ट्रीट्स 2026 शुरू किया है, जिसमें लोन, कार्ड और ईज़ीईएमआई पर 10,000 से ज़्यादा ऑफ़र और 70,000 रुपये तक बचत मिलेगी।

Oct 14, 2026 - 22:26
0 2
एचडीएफसी बैंक का 'फेस्टिव ट्रीट्स 2026' शुरू, 10,000 से ज़्यादा ऑफ़र के साथ 70,000 रुपये तक की बचत का मौका

लखनऊ : त्योहारों की रौनक के बीच देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने सालाना अभियान 'फेस्टिव ट्रीट्स 2026' की शुरुआत कर दी है। 12 अक्टूबर को घोषित इस देशव्यापी कार्निवल में 10,000 से ज़्यादा ऑफ़र शामिल हैं, जो लोन, कार्ड, सेविंग्स और करंट अकाउंट के साथ कार्ड पर ईज़ीईएमआई जैसी सुविधाओं तक फैले हैं। बैंक का दावा है कि इससे ग्राहकों के लिए त्योहारी खरीदारी ज़्यादा किफ़ायती और फ़ायदेमंद बन जाएगी।

इस साल अभियान की थीम 'ट्रीट विद आल योर हार्ट' यानी 'दिल से खुशियाँ बाँटें' रखी गई है। यह अपनों को तोहफ़े देने की खुशी का जश्न मनाती है और खरीदारी को प्यार, देखभाल और साथ के एहसास से जोड़ती है। बैंक एक्सप्रेस पर्सनल लोन, एक्सप्रेस कार लोन, अन्य वाहन ऋण, होम लोन, गोल्ड लोन, स्पेशाले सेविंग्स अकाउंट और कारोबारियों के लिए 'मायबिज़नेस' पर आकर्षक पेशकश दे रहा है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर ईज़ीईएमआई से खरीदारी करने वाले ग्राहक 70,000 रुपये तक बचा सकेंगे। (शर्तें लागू)

ऑफ़र कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, होम डेकोर और ज्वेलरी जैसी कई श्रेणियों में उपलब्ध हैं। इसके लिए बैंक ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, गूगल पिक्सेल, सैमसंग, वनप्लस, विजय सेल्स, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, मेकमायट्रिप, मिंत्रा, रिलायंस सेंट्रो, वर्ल्ड ऑफ़ टाइटन, रॉयलओक, हौंडा, जीआरटी ज्वेलर्स और जोयालुक्कास जैसे बड़े ब्रांड्स से साझेदारी की है।

इस बार अभियान अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से चलेगा और दिवाली पर इसका समापन होगा। बैंक के मुताबिक, इससे हर क्षेत्र के ग्राहकों को सही समय पर उपयोगी ऑफ़र मिल सकेंगे।

अभियान को और खास बनाने के लिए बैंक ने कई मशहूर हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ा है, जो वर्चुअल मास्टरक्लास के ज़रिए दिवाली की तैयारी, रिटायरमेंट प्लानिंग, पैशन को अपनाने और अगली छुट्टियों के लिए बचत जैसे विषयों पर फ़ॉलोअर्स का मार्गदर्शन करेंगे।

एचडीएफसी बैंक के चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर और ग्रुप हेड (ब्रांड, रिटेल मार्केटिंग और कस्टमर एनालिटिक्स) रवि संथानम ने कहा कि त्योहार लाखों परिवारों के लिए खुशी, साथ और नई शुरुआत का समय होते हैं। बड़े ब्रांड्स के डिस्काउंट और ईज़ीईएमआई व एक्सप्रेस लोन जैसे आसान क्रेडिट विकल्पों को जोड़कर बैंक योग्य ग्राहकों के लिए क्रेडिट को सुविधाजनक बना रहा है, ताकि लोग समझदारी से खर्च करते हुए धूमधाम से जश्न मना सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User