कानपुर: पनकी में 'रॉयल एन बी यूनिसेक्स सैलून एंड अकादमी' का भव्य उद्घाटन, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने काटा फीता; मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
कानपुर के पनकी में 'रॉयल एन बी यूनिसेक्स सैलून एंड अकादमी' का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट नीलू उपाध्याय द्वारा संचालित सैलून में कई धमाकेदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
कानपुर। औद्योगिक शहर कानपुर के पनकी मेन रोड (त्रिपाठी गेस्ट हाउस के समीप) में आधुनिक सुविधाओं से लैस 'रॉयल एन बी यूनिसेक्स सैलून एंड अकादमी' का भव्य शुभारंभ पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने फीता काटकर सैलून का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सैलून की संस्थापिकाओं नीलू प्रबल उपाध्याय और नेहा दीक्षित ने विधायक का बुके देकर भव्य स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बॉलीवुड की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट नीलू प्रबल उपाध्याय ने बताया कि इस यूनिसेक्स सैलून में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के ग्राहकों के लिए उच्च स्तरीय ब्यूटी, स्किन, हेयर केयर, नेल आर्ट और ब्राइडल मेक-अप की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी करवाचौथ और त्योहारों के सीजन को देखते हुए स्पेशल ब्यूटी पैकेज और शुरुआती डिस्काउंट भी जारी किए गए हैं। महज ₹199 में हेयर कटिंग के साथ शेविंग व हेयर वॉश फ्री दिया जा रहा है, वहीं महिलाओं के लिए ₹30 में थ्रेडिंग की सुविधा उपलब्ध है।
नेहा दीक्षित ने जानकारी दी कि सैलून में प्रशिक्षित और अनुभवी ब्यूटी एक्सपर्ट्स द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। ब्यूटी सर्विसेज के साथ-साथ यहाँ 'रॉयल एन बी अकादमी' का भी संचालन किया जाएगा, जहाँ युवाओं को ब्यूटी, हेयर और मेकअप का प्रोफेशनल कोर्स कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और करियर संवारने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि नीलू प्रबल उपाध्याय एक स्थापित बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिन्हें प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी समेत कई हस्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति प्रबल उपाध्याय के निरंतर सहयोग को दिया।
उद्घाटन समारोह में राम श्रीवास्तव, शिल्पी सोनकर, गोपेश श्रीवास्तव, अनिता शर्मा, ज्ञान शर्मा, अनंत शर्मा, प्रदीप सहित परिवारजन एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सैलून संचालकों को नई शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।
(रिपोर्ट: संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)