बरेली: फीनिक्स यूनाइटेड में फूड फेस्ट और 'शॉप एंड विन' शुरू, 30 सितंबर तक मिलेगा खरीदारी पर पक्का उपहार
फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में 30 सितंबर तक फूड फेस्ट और 'शॉप एंड विन' ऑफर। ₹11,999 की खरीदारी पर पक्का गिफ्ट और टॉप शॉपर को ₹5,000 का वाउचर।
बरेली: शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में इस सितंबर खरीदारी और खान-पान के शौकीनों के लिए खास फेस्टिवल ऑफर की शुरुआत की गई है। मॉल में 15 से 30 सितंबर तक 'फूड फेस्ट' और 'शॉप एंड विन' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जहां शहरवासी एक ही छत के नीचे अपनी मनपसंद शॉपिंग के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
इस फूड फेस्ट में शहर के लोकप्रिय और अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स ग्राहकों के लिए अपने खास मेन्यू पेश कर रहे हैं। आने वाले ग्राहक मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज़्ज़ा हट, बर्गर किंग और कैफे कॉफी डे (CCD) जैसे जाने-माने आउटलेट्स पर अपने पसंदीदा फूड और बेवरेज का मजा उठा सकते हैं। फूड कोर्ट में उपलब्ध विविधता के चलते परिवार और दोस्तों के साथ आउटिंग का अनुभव दोगुना हो रहा है।
खरीदारी के अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड ने 'शॉप एंड विन' ऑफर भी पेश किया है। 30 सितंबर तक ₹11,999 या उससे अधिक मूल्य की खरीदारी करने वाले प्रत्येक ग्राहक को एक निश्चित (श्योर) उपहार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस पूरी अवधि के दौरान सबसे अधिक खरीदारी करने वाले ग्राहक को मोहनलाल एंड संस की ओर से ₹5,000 का स्पेशल गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।
उत्तर भारत (रीटेल) के डायरेक्टर संजीव सरीन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य त्योहारी सीजन से ठीक पहले ग्राहकों को शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव देना है। यह खास ऑफर 30 सितंबर तक सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मान्य रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)