महाप्रबन्धक ने 11 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत , अमर सिंह एवं रजनी कान्त बने माह अगस्त 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

Sep 16, 2025 - 21:57
 0  1
महाप्रबन्धक ने 11 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत , अमर सिंह एवं रजनी कान्त बने माह अगस्त 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज : महाप्रबन्धक,उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी,आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से अगस्त 2025 माह के लिए चयनित कुल 11 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। 

पुरस्कृत कर्मचारियों में काली चरण़ ट्रैक मेन्टेनर -IV, बांदा झाँसी मण्डल, विक्रान्त बाबू राणा कीमैन कोसी कलां आगरा मण्डल, अंशुमान सिंह, प्वाइण्टस मैन पनकीधाम/प्रयागराज मण्डल,श्यामू पटेल प्वाइण्टसमैन प्रयागराज छिवकी/ प्रयागराज मण्डल, भूरी सिंह प्वाइण्टसमैन हेतमपुर/ झाँसी मण्डल,धरमपाल राजपूत वरि. ट्रेन मैनेजर/वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी/झाँसी मण्डल, राधा किशन वरि. ट्रेन मैनेजर-गुड्स/ईदगाह/आगरा मण्डल, दीपक कुमार सुम्बरूई लोको पायलट प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल,करमेन्द्र कुमार सिंह सहा.लोको पायलट प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल, अमर सिंह,लोको पायलट गुड्स, आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल, रजनीकान्त सहा.लोको पायलट गुड्स आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल शामिल हैं।

अमर सिंह लोको पायलट गुड्स आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल एवं रजनी कान्त, सहायक लोको पायलट गुड्स, आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल को संयुक्त रूप से “माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी”  के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0