लखनऊ: टेढ़ी पुलिया में गहरा सड़क धंसाव दुरुस्त, सुएज की मुस्तैदी से 10 हजार परिवारों को मिली बड़ी राहत

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया में सड़क धंसाव की मरम्मत पूरी; सुएज की टीम ने बहाल किया सुरक्षित यातायात मार्ग।

Jan 07, 2026 - 21:56
0 2
लखनऊ: टेढ़ी पुलिया में गहरा सड़क धंसाव दुरुस्त, सुएज की मुस्तैदी से 10 हजार परिवारों को मिली बड़ी राहत

लखनऊ: राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शुमार टेढ़ी पुलिया क्षेत्र के निवासियों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। विकास नगर क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन के जीर्णोंद्धार कार्य के दौरान हुए सड़क धंसाव को सुएज (Suez) की टीम ने सफलतापूर्वक दुरुस्त कर लिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात बहाली का रास्ता साफ हो गया है।

सुरक्षा मानकों का रखा गया विशेष ध्यान सुएज के जन संपर्क अधिकारी अक्षत सक्सेना ने बताया कि धंसाव के कारण बना गड्ढा काफी गहरा और चुनौतीपूर्ण था। मरम्मत के दौरान टीम ने आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और मानकों का कड़ाई से पालन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि धंसाव का मुख्य कारण किसी अन्य कार्यदायी संस्था द्वारा सीवर पाइपलाइन में 'रोका' लगाकर जल प्रवाह को अस्थायी रूप से बंद करना था, जिससे मिट्टी धंस गई थी।

इन इलाकों को मिलेगी बड़ी राहत इस मरम्मत कार्य के पूरा होने से जानकीपुरम सेक्टर-एच, सेक्टर-आई, सेक्टर-एफ, गुडम्बा और 60 फीटा रोड के लगभग 10 हजार से अधिक परिवारों को आवागमन की समस्या से निजात मिली है। कई सप्ताह से बाधित यातायात के कारण स्थानीय व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं, जो अब सामान्य होने की ओर अग्रसर हैं।

समन्वित प्रयास से मिली सफलता जल निगम, जलकल विभाग और सुएज की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र में संभावित बड़े हादसों को टाल दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया है। उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में सड़क पर वाहनों का दबाव पूरी तरह सामान्य हो जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों का समय और श्रम दोनों बचेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User