नई पिस्टल से गोली चलाने वाले कथित पत्रकार ने होमगार्ड को किया लहूलुहान, अब सलाखों के पीछे

प्रतापगढ़ के कुंडा में हर्ष फायरिंग के दौरान एक कथित पत्रकार की गोली से होमगार्ड घायल हो गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

May 01, 2026 - 21:19
0 10
नई पिस्टल से गोली चलाने वाले कथित पत्रकार ने होमगार्ड को किया लहूलुहान, अब सलाखों के पीछे

कुंडा-प्रतापगढ़। हर्ष फायरिंग में सोशल मीडिया के पत्रकार की पिस्टल से चली गोली से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक करवाई के बाद तथाकथित पत्रकार को जेल की सलाखों में पहुंच दिया।

ऐसा ही मामला कुंडा में देखने को मिला। जहां का एक सोशल मीडिया के पत्रकार ने नई रिवाल्वर खरीदते ही अपनी हनक जमाने के लिए बड़ा ही घृणित कार्य कर डाला। एक मछली पूरे तालाब को गन्दा कर डालतीं है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेंठी बंझोलिया गांव में लड़की की शादी की बारात आई थी।

आनंद शुक्ला बारात पक्ष की तरफ से द्वारचार के समय मौजूद थे। इसी दौरान अपनी नई-नई खरीदी पिस्तौल से नशे की हालत में फायरिंग करने लगे। फिर क्या था पत्रकार जी ने वैवाहिक समारोह में रिश्तेदार के घर शामिल होने गए कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ कदिलाबाद निवासी होमगार्ड अश्वनी कुमार मिश्रा पिस्तौल की गोली से गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान जमीन में तड़पने लगा।

बारात में भगदड़ मच गई। घायल होमगार्ड को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, हालांकि अब वह खतरे के बाहर बताया जा रहा है।

वादी की तहरीर पर पुलिस ने आनंद शुक्ला के खिलाफ धारा 109, 288, 30 बीएनएस व आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User