मोटुल इंडिया की अनूठी पहल: अयोध्या में 'सेहत की समृद्धि' हेल्थ कैंप से संवरी ऑटो मैकेनिकों की सेहत
अयोध्या : मोटुल इंडिया ने 'सेहत की समृद्धि' पहल के तहत अयोध्या में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के माध्यम से ऑटो मैकेनिकों और उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जांच और स्वास्थ्य किट प्रदान कर निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा दिया गया है।
अयोध्या: प्रीमियम इंजन और औद्योगिक लुब्रिकेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मोटुल इंडिया ने देशव्यापी स्वास्थ्य अभियान 'सेहत की समृद्धि' के तहत उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर (हेल्थ कैंप) का सफल आयोजन किया। कंपनी की इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य उद्देश्य देश के ऑटोमोटिव सेक्टर की रीढ़ कहे जाने वाले मैकेनिकों और उनके परिजनों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
अयोध्या में आयोजित इस कैंप में लगभग 205 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया और 100 से अधिक जरूरतमंदों को हेल्थ किट वितरित की गईं। उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत देश के 27 जिलों में कुल 108 कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके जरिए 21,000 से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और भविष्य की योजनाएं
शिविर के दौरान योग्य चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन की विशेष जांच, आवश्यक दवाइयां और फर्स्ट-एड किट प्रदान की गईं। मोटुल इंडिया के स्थानीय कर्मचारियों और डिस्ट्रीब्यूटरों ने इस आयोजन के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मोटुल इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ नागेंद्र पई ने कहा कि यह पहल हमारे उन मेहनतकश साथियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो देश के ऑटोमोटिव उद्योग को गति देते हैं। वहीं, स्माइल फाउंडेशन के को-फाउंडर सांतनु मिश्रा ने कहा कि मैकेनिक वर्ग रोजाना काम के दौरान कई स्वास्थ्य जोखिमों से जूझता है, और यह कैंप निवारक स्वास्थ्य देखभाल तक उनकी पहुंच आसान बना रहा है।
मोटुल इंडिया वर्ष 2024 से अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 18,300 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे चुका है। दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत देश के अन्य समुदायों को भी स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
(आर0एल0.पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)