यूपी को मिलने जा रही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी यह हाइटेक ट्रेन

उत्तर प्रदेश को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है, जो प्रयागराज और कानपुर के यात्रियों को हाइटेक सुविधाएं देगी। #VandeBharatSleeper #UttarPradesh #VaranasiToDelhi #IndianRailways #UPNews #VandeBharatExpress #RailwayUpdate #Prayagraj

Oct 30, 2026 - 08:43
0 3
यूपी को मिलने जा रही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी यह हाइटेक ट्रेन

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। राज्य को जल्द ही अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी, जिससे रात्रिकालीन यात्रा का अनुभव पूरी तरह से बदलने वाला है। एयरोनॉमिक डिजाइन और आधुनिक सस्पेंशन प्रणाली से लैस यह ट्रेन यात्रियों को बिल्कुल शांत और झटकों से मुक्त सफर का आनंद देगी।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी (वाराणसी से शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर)। अपने मार्ग में यह प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे बड़े और प्रमुख शहरों में रुकेगी। प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से तेज और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे local टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। वहीं कानपुर के व्यापारियों, अलीगढ़ के ताला उद्योग से जुड़े कारोबारियों और AMU के छात्रों के लिए दिल्ली तक का सफर बेहद आसान और समय बचाने वाला साबित होगा।

सुविधाओं की बात करें तो यह ट्रेन आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों से लैस है। इसमें ऑटोमैटिक 'कवच' प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, फायर डिटेक्शन सिस्टम और एनवायरमेंट-फ्रेंडली वैक्यूम टॉयलेट्स दिए गए हैं। प्रथम श्रेणी एसी कोच में यात्रियों के लिए गर्म पानी वाले शॉवर की भी व्यवस्था होगी। ऊर्जा की बचत के लिए रि-जेनरेटिव ब्रेकिंग, वाई-फाई और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं इस ट्रेन को और भी खास बनाती हैं। भारतीय रेल का यह कदम यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है।

(जैनुल आब्दीन)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User