मुबारक मंज़िल भोपतपुर में एक नवंबर को सजेगी मजलिसे फ़ातिमिया
प्रयागराज के हंडिया स्थित मुबारक मंज़िल भोपतपुर में 1 नवंबर को मजलिसे फ़ातिमिया आयोजित होगी, जिसमें मौलाना यासूब अब्बास समेत कई धर्मगुरु शिरकत करेंगे
प्रयागराज : प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र अंतर्गत हंडिया तहसील के मुलनापुर भोपतपुर स्थित मुबारक मंज़िल में रविवार, 1 नवंबर 2026 को मजलिसे ऐयामे फ़ातिमिया का अज़मत भरा आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश भर से प्रमुख शिया धर्मगुरु, मौलाना और शायर शिरकत करेंगे।
प्रमुख धर्मगुरुओं का होगा ख़िताब
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी (लखनऊ) जनाब यासूब अब्बास साहब ख़िताब (संबोधन) फरमाएंगे। उनके साथ ही:
-
हुज्जतुल इस्लाम मौलाना फ़सी हैदर (मुज़फ़्फ़रनगर)
-
हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद मोहम्मद काज़िम रिज़वी (फ़ैज़ाबाद)
भी मजलिस को संबोधित करते हुए जनाबे फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे।
नज़राने-अक़ीदत और तिलावते कलामे पाक
मजलिस की शुरुआत मौलाना मशराक़ैन हादी रिज़वी द्वारा तिलावते कलामे पाक (क़ुरआन मजीद की तिलावत) से होगी, जिसके बाद अली रिज़वी मरसिया ख़्वानी का नज़राना पेश करेंगे।
विख्यात शायर फ़हमी इमामपुरी (जौनपुर) और फ़रमान जंगीपूरी (ग़ाज़ीपुर) अपनी बारगाहे-अहलेबैत में कलाम पेश करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का निज़ामत (संचालन) प्रसिद्ध नाज़िम नजीब इलाहाबादी करेंगे।
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड प्रयागराज के जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक क़मर रिज़वी ने जानकारी देते हुए बताया कि मजलिस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी अकीदतमंदों से समय पर पहुंचकर मजलिस में शिरकत करने और सवाबे-दारैन हासिल करने की अपील की है।
(जैनुल आब्दीन)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)