मानिकपुर में राहगीरों को पिलाया गया शरबत, भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत

मानिकपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा का संदेश दिया गया। टी.एन. मौर्य ने बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला।

May 01, 2026 - 21:21
0 66
मानिकपुर में राहगीरों को पिलाया गया शरबत, भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत

मानिकपुर, प्रतापगढ़ : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत मानिकपुर क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के सामने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोककर शरबत पिलाया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।

राहगीरों ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा मनाने का यह बेहद सराहनीय और मानवीय तरीका है। महात्मा बुद्ध ने हमेशा जीवों पर दया, सेवा और करुणा का संदेश दिया था, ऐसे में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना उनके उपदेशों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है।

इस अवसर पर टी.एन. मौर्य ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म दिवस, ज्ञान प्राप्ति दिवस और महापरिनिर्वाण दिवस होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। विशेष बात यह है कि महात्मा बुद्ध के जीवन की ये तीनों प्रमुख घटनाएं वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुई थीं।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी समाज को शांति, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और करुणा का वातावरण बनाना चाहिए।

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम नरेश मौर्य, ज्ञानेंद्र मौर्य, सुभाष सोनकर, महंतराम मौर्य, हेमंत मौर्य, दिलीप सोनकर, त्रिलोकीनाथ मौर्य, मैकूलाल मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा भाव की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User