मानिकपुर युवती हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, 25 हजारी शुभम सोनकर अब भी फरार

मानिकपुर दुष्कर्म व हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी विषुन प्रकाश को गिरफ्तार किया, फरार शुभम सोनकर पर इनाम घोषित।

Apr 29, 2026 - 20:45
 0  25
मानिकपुर युवती हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, 25 हजारी शुभम सोनकर अब भी फरार

(आदर्श भारतीय)

कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले का एक अन्य आरोपी शुभम सोनकर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना मानिकपुर में दर्ज हत्या व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपी विषुन प्रकाश गौतम पुत्र तिलकचंद गौतम निवासी शेख का पुरवा परियावां थाना नवाबगंज को चौरही बाईपास अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में मानिकपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मृतका के प्रेमी बाल अपचारी, जो मृतका का रिश्तेदार भी बताया गया है, को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। ज्ञात हो कि मानिकपुर थाना क्षेत्र में युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी शुभम सोनकर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0