राजा भैया ने परियावां–लवाना मार्ग के चौड़ीकरण का किया शिलान्यास: 25 करोड़ की सौगात से चमकेगी कुंडा की राहें

राजा भैया ने कुंडा में 24.92 करोड़ की परियावां-लवाना सड़क परियोजना का शिलान्यास किया और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Apr 29, 2026 - 20:43
 0  11
राजा भैया ने परियावां–लवाना मार्ग के चौड़ीकरण का किया शिलान्यास: 25 करोड़ की सौगात से चमकेगी कुंडा की राहें

कुंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मंगलवार को परियावां–लवाना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जनवामऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

बताया गया कि 14.60 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर लगभग 24.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने 33 वर्षों की राजनीति में साथ देने वाले कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में अपना बोर्ड होने से विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि कुंडा और बाबागंज क्षेत्र का शायद ही कोई गांव होगा, जहां जिला पंचायत निधि से विकास कार्य न हुए हों।

राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलता है। जनसभा के दौरान उन्होंने बाबागंज विधायक विनोद सरोज की तारीफ करते हुए कहा कि इतने विनम्र और सरल विधायक कम देखने को मिलते हैं।कार्यक्रम में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख कालाकांकर रमेश सरोज, चेयरमैन शिवकुमार त्रिपाठी, कुंवर बहादुर पटेल, पूर्व प्रमुख बीएन सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, मनोज कोठरिया, संजय जायसवाल, सुरेश यादव, युवराज साहू, सोनू सरोज, रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल पटेल, जिला पंचायत सदस्य खुशबू गौतम, सुधीर राय, विनोद पटेल, अबू जैद,सत्यपाल वर्मा, अनिल मौर्य, गौरव अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, विजय पांडेय, विनोद यादव, युवराज सिंह, नितीश पांडेय सुरेश यादव ,राम नरेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0