महंगाई और गैस की किल्लत से जनता बेहाल, मनरेगा पर सरकार का 'डाका': अशफाक अहमद

प्रयागराज में कांग्रेस की चौपाल: अशफाक अहमद ने महंगाई और मनरेगा के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

Apr 4, 2026 - 11:53
 0  1
महंगाई और गैस की किल्लत से जनता बेहाल, मनरेगा पर सरकार का 'डाका': अशफाक अहमद

प्रयागराज : फूलपुर ब्लॉक के कनेहटी ग्राम सभा में आयोजित कांग्रेस की जन-चौपाल में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गंगापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई और ग्रामीण रोजगार के संकट पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

चौपाल को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'मनरेगा' को कमजोर कर रही है। बजट में कटौती और नियमों की जटिलता से मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का लक्ष्य इस योजना को धीरे-धीरे समाप्त करना है, जिससे गांवों में पलायन और बेरोजगारी का संकट गहरा गया है।

अहमद ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और उसकी अनुपलब्धता पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, "आज चूल्हा जलाना आम आदमी के लिए एक चुनौती बन गया है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, तो दूसरी तरफ गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गृहणियों की मुसीबत बढ़ा दी है।" उन्होंने कहा कि 'अच्छे दिन' का वादा करने वाली सरकार ने जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी मोहताज कर दिया है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को कांग्रेस नेताओं के सामने रखा। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे जनता के अधिकारों और मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

इस चौपाल का संचालन कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने की। इस मौके पर मनोज कुमार, राहुल भारतीया, खुशी, खुशबू, रानी श्रीवास्तव, रेशमा, प्रतिमा, आशा, बबिता, लक्खी देवी, सुशीला देवी, उर्मिला और सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0