जमीनी विवाद में दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

महेशगंज के माईराम का पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला; पुलिस ने चार पर दर्ज किया केस

Jun 02, 2026 - 09:16
0 1
जमीनी विवाद में दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

कुंडा-प्रतापगढ़ : महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माईराम का पुरवा मजरे डीहबलई गांव निवासी शैलेन्द्र यादव पुत्र लालबहादुर यादव ने तहरीर देकर बताया कि 30 मई को शाम चार बजे  अपने चचेरे भाई प्रियांशु के साथ रायगढ़ गैस एजेंसी से गैस लेकर घर वापस आते समय  जमीनी विवाद के कारण गांव के अनिल यादव, अवधेश यादव, आंशू यादव व शनि यादव रास्ते में एनजीएस पब्लिक स्कूल के पास रोककर गाली गलौज करते हुए लात घूसों व प्लास्टिक की पाइप से मारा-पीटा, हल्ला गुहार मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले,जिससे हम दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, उपरोक्तगण अपराधी किस्म के व्यक्ति है। पुलिस अनिल यादव, अवधेश यादव, आंशू यादव व शनि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User