अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ लोग घायल गंभीर हालत में तीन घायल प्रयागराज रेफर
कुंडा और महेशगंज क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर
कुंडा-प्रतापगढ़। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रा दयालपुर निवासी निखिल कुमार पांडे 25 वर्ष पुत्र साहिल कुमार पांडे अपनी चचेरी बहन श्वेता पांडेय 22 वर्ष पुत्री दिनेश पांडेय के साथ बाइक से जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर भाई-बहन घायल हो गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज घोसियाना रायगढ़ निवासिनी सविता देवी 51 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश मौर्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा निवासी सुशील कुमार 22 वर्ष पुत्र छोटेलाल बाइक से जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर निवासिनी शांति देवी 60 वर्ष पत्नी रामभरत रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव निवासी पुनीत मिश्रा बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली निवासी धर्मेंद्र कुमार 38 वर्ष पुत्र संतलाल तथा श्यामलाल 45 वर्ष एक साथ बाइक से जाते समय ई रिक्शा से टकराकर दोनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शांति देवी, सविता देवी व पुनीत मिश्रा को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)