रूस की सेना में भर्ती पर केंद्र सरकार की सख्त हिदायत: विदेश मंत्रालय ने कहा- 'यह एक जानलेवा और खतरनाक मार्ग'

विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती को लेकर नई एडवाइजरी जारी कर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने नागरिकों को वित्तीय प्रलोभनों व फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

Oct 05, 2026 - 19:12
0 1
रूस की सेना में भर्ती पर केंद्र सरकार की सख्त हिदायत: विदेश मंत्रालय ने कहा- 'यह एक जानलेवा और खतरनाक मार्ग'

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

नई दिल्ली। रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती की लगातार सामने आ रही रिपोर्टों के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए गंभीर चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एक नई एडवाइजरी जारी कर देशवासियों को रूसी सेना में शामिल होने से बचने की सलाह दी है और इसे बेहद ‘जानलेवा और खतरनाक रास्ता’ करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले दो वर्षों में सरकार ने कई अवसरों पर इस निर्णय से जुड़े गंभीर जोखिमों और जानलेवा खतरों से अवगत कराया है। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे पूरी सावधानी बरतें तथा किसी भी अप्रमाणित एजेंट या गैर-सरकारी संस्थाओं के लुभावने और अनधिकृत प्रस्तावों के झांसे में न आएं।

मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे कई मामले देखने में आए हैं जहाँ लोग थोड़े समय के वित्तीय लाभ के लालच में आकर अपनी मर्जी से रूसी सेना में शामिल होने का रास्ता चुनते हैं, और बाद में संकट में पड़ने पर सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं। इसके अलावा, कई लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर रूसी पासपोर्ट हासिल करने और फिर सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि थोड़े पैसों के फायदे के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। भारतीय नागरिकों को ऐसे घातक कदमों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। साथ ही, विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि रूसी सेना में मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा और उनकी शीघ्र सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार लगातार रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User