मुंबई सीआईडी की टीम ने मानिकपुर में मारा छापा, कोडीन युक्त कफ सिरप और 1.60 लाख रुपये के साथ परवेज गिरफ्तार
मुंबई सीआईडी की टीम ने मानिकपुर पुलिस के साथ कजियाना शाहाबाद में छापा मारकर परवेज को गिरफ्तार किया। कोडीन युक्त 25 बोतल कफ सिरप और 1.60 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
मानिकपुर। मुंबई की डीसीबी, सीआईडी यूनिट-6 चेंबूर की टीम ने मानिकपुर पुलिस के सहयोग से कजियाना शाहाबाद में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से कोडिन युक्त कफ सिरप की 25 बोतल और कुल 1,60,660 रुपये नकद बरामद किए हैं। .
पुलिस के अनुसार मुंबई सीआईडी की टीम विवेचनात्मक कार्रवाई के सिलसिले में मानिकपुर थाने पहुंची थी। टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश बाबर, उपनिरीक्षक शरद नानेकर और पुलिसकर्मी अर्जुन मुठाल शामिल रहे। स्थानीय स्तर पर सहयोग के लिए मानिकपुर थाने से उपनिरीक्षक विनित कुमार, कांस्टेबल भीमराव और महिला कांस्टेबल पिंकी यादव को टीम के साथ भेजा गया।
संयुक्त पुलिस टीम ने कजियाना शाहाबाद निवासी परवेज पुत्र रजा अहमद शेख को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10,660 रुपये नकद मिले। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 1,50,000 रुपये और कोडिन युक्त कफ सिरप की 25 बोतल बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी को कब्जे में लेने के साथ कफ सिरप भी बरामदगी में शामिल किया गया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को मानिकपुर थाने लाया गया। मुंबई सीआईडी की टीम द्वारा मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए 23 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद मुंबई सीआईडी टीम आरोपी को अपने साथ ले जाकर मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)