कानपुर: कल्याणपुर के इंदिरा नगर चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, डॉ. प्रणव सिंह ने निजी खर्च से विकास का रखा प्रस्ताव

कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा के इंदिरा नगर चौराहे को सुगम और सुंदर बनाने के लिए डॉ. प्रणव सिंह ने निजी खर्च से सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव दिया है। ट्रैफिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया

Oct 22, 2026 - 21:18
0 3
कानपुर: कल्याणपुर के इंदिरा नगर चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, डॉ. प्रणव सिंह ने निजी खर्च से विकास का रखा प्रस्ताव

कानपुर: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के व्यस्ततम इंदिरा नगर चौराहे की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से डॉ. प्रणव सिंह ने जिला प्रशासन के समक्ष इसके पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का औपचारिक प्रस्ताव रखा है। खास बात यह है कि उन्होंने इस पूरे विकास कार्य को अपने निजी खर्च से कराने की इच्छा जताई है, जिसकी क्षेत्र में खासी सराहना हो रही है।

प्रस्ताव के सिलसिले में डॉ. प्रणव सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इंदिरा नगर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी ट्रैफिक और एसीपी ट्रैफिक समेत जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर चौराहे की मौजूदा ट्रैफिक स्थिति, वाहनों के आवागमन और जाम की समस्याओं का बारीकी से जायजा लिया तथा इसे बेहतर बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के बाद डॉ. प्रणव सिंह ने कहा कि इंदिरा नगर चौराहे के व्यवस्थित निर्माण और आधुनिक सौंदर्यीकरण से यहाँ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुधर जाएगी, जिससे आम जनता को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यह चौराहा अधिक सुरक्षित बनेगा और इलाके की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत किया है और अब नियमानुसार प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया पूरी किए जाने की उम्मीद है।

डॉ. प्रणव सिंह ने स्पष्ट किया कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाओं के सृजन और सुगम यातायात के लिए उनके प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के हित में एक बेहतरीन कदम बताया है।

(संजय शुक्ला)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User