Kanpur : लाटूश रोड पर हैवेल्स गैलेक्सी और एस्ट्रल बाथवेयर के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ
कानपुर के लाटूश रोड पर हैवेल्स गैलेक्सी और एस्ट्रल बाथवेयर के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। यहाँ एक ही छत के नीचे बेहतरीन उत्पाद मिलेंगे
कानपुर: शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र लाटूश रोड पर इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सेगमेंट के प्रसिद्ध ब्रांड्स को एक मंच पर लाने वाले नए प्रतिष्ठान ‘हैवेल्स गैलेक्सी’ एवं ‘एस्ट्रल बाथवेयर’ का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। इस नए और आधुनिक प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यवसायियों और गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक प्रदीप नेमानी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि लाटूश रोड पर इस नए और अत्याधुनिक प्रतिष्ठान के खुलने से कानपुर के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हैवेल्स और एस्ट्रल जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों के बेहतरीन उत्पाद उचित दामों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने इस पहल को स्थानीय व्यापार और विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
संचालक प्रदीप नेमानी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह उनकी पहली पूरी तरह रेनोवेटेड (आधुनिक रूप से सज्जित) ब्रांच है। वे पिछले 15 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं ग्राहकों को दे रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह नया स्टोर ग्राहकों के उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा। इस अवसर पर अनुभव नेमानी, अंकित नेमानी सहित लाटूश रोड व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)