पारिवारिक दबंगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल

महेशगंज के हीरागंज बाजार में मामूली विवाद में दबंगों ने घर पर चढ़कर दंपती को पीटा; पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया केस

Jun 02, 2026 - 09:13
0 0
पारिवारिक दबंगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल

कुंडा-प्रतापगढ़ : मामूली विवाद में दबंग पारिवारिक जनों ने घर पर चढ़कर पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार के फतूहाबाद मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी प्रीती शर्मा ने तहरीर दिया है कि 30 मई की  रात लगभग नौ बजे पारिवारिक विवाद के चलते पारिवारिक पड़ोसी ओमप्रकाश, विकास मास्टर व विवेक दरवाजे पर आकर हमारे पति को लाठी डंडों से मार रहे थे। तभी मैं बीच-बचाव करने गई तो उक्त लोगों ने मुझे भी मारपीट कर दिया तथा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। हल्ला गुहार सुनकर आस पास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वादी की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश , विकास मास्टर व विवेक पर मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User