विश्व हृदय दिवस: मेदांता लखनऊ में मरीजों के लिए विशेष 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर मेदांता लखनऊ में मरीज-डॉक्टर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। शीर्ष कार्डियोलॉजिस्ट्स ने ओपन हार्ट सर्जरी, मिनिमल इनवेसिव तकनीकों, बचाव के तरीकों तथा हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों पर प्रकाश डाला।

Sep 29, 2026 - 18:30
0 5
विश्व हृदय दिवस: मेदांता लखनऊ में मरीजों के लिए विशेष 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (आर एल पाण्डेय) : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक विशेष 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और मरीजों के बीच हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डॉक्टरों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में मेदांता के कार्डियक सर्जरी डायरेक्टर डॉ. गौरंगा मजूमदार, क्लिनिकल एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. आर.के. सरन, तथा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डायरेक्टर्स डॉ. एस.के. द्विवेदी, डॉ. पी.के. गोयल और डॉ. माहिम सरन ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। विशेषज्ञों ने ओपन हार्ट सर्जरी, मिनिमल इनवेसिव सर्जरी (कम चीरे वाली सर्जरी) और कैथेटर आधारित प्रक्रियाओं के बारे में अत्यंत सरल भाषा में जानकारी दी तथा बताया कि किस स्थिति में कौन सा इलाज सबसे उपयुक्त होता है।

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने हृदय रोगों से बचाव और उनके शुरुआती संकेतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि "सीने में भारीपन या दर्द, सांस फूलना, अचानक अत्यधिक पसीना आना, अकारण थकान और बेचैनी जैसे लक्षणों को कभी भी सामान्य समझकर टालना नहीं चाहिए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संतुलित आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम, वजन नियंत्रण और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराकर दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिवारों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User