शाओमी ने लॉन्च की 'मिनी एलईडी' टीवी सीरीज, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर
शाओमी ने भारत में पहली मिनी एलईडी टीवी सीरीज लॉन्च की। 1200 निट्स ब्राइटनेस और 75 इंच तक के वेरिएंट्स, जानें कीमत
लखनऊ : प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शाओमी इंडिया ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi TV S Mini LED सीरीज को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिया है। यह शाओमी की देश में पहली मिनी एलईडी लाइनअप है, जो भविष्य की डिस्प्ले तकनीक और बड़े स्क्रीन साइज का शानदार संगम है।
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी QD Mini LED तकनीक है। यह न केवल रंगों को जीवंत बनाती है, बल्कि 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ गहरे काले और चमकदार सफेद रंगों का बेहतरीन कंट्रास्ट पेश करती है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10+ और फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जो दर्शकों को ठीक वैसा ही विजुअल अनुभव देता है जैसा कि फिल्म निर्माताओं ने सोचा था। गेमर्स और स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ALLM की सुविधा दी गई है, जिससे मोशन एकदम स्मूथ रहता है।
सिर्फ विजुअल्स ही नहीं, साउंड के मामले में भी यह सीरीज दमदार है। इसमें 34 वॉट का क्वाड-स्पीकर सिस्टम है, जो डॉल्बी ऑडियो और DTS:X तकनीक से लैस है। यह नया टीवी शाओमी के लेटेस्ट पैचवॉल इंटरफेस पर काम करता है, जिसमें मुफ्त लाइव टीवी और आसान सर्च की सुविधा मिलती है।
कीमत और उपलब्धता
शाओमी इंडिया के CMO अनुज शर्मा ने बताया कि बड़ी स्क्रीन की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 55, 65 और 75 इंच के विकल्पों में उतारा गया है।
| मॉडल | प्रभावी कीमत (बैंक ऑफर के बाद) |
| 55 इंच | ₹48,999 |
| 65 इंच | ₹66,999 |
| 75 इंच | ₹89,999 |
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0