कानपुर: पारस हेल्थकेयर ने रचा इतिहास, 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर हासिल किया बड़ा मुकाम
कानपुर के पारस हेल्थकेयर ने 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस तकनीक से मरीजों को सटीक इलाज और तेज रिकवरी मिल रही है।
कानपुर: आधुनिक ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए पारस हेल्थकेयर ने अब तक 150 सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में टोटल (पूर्ण) और पार्शियल (आंशिक) नी रिप्लेसमेंट दोनों प्रकार की सर्जरी शामिल हैं, जिसने शहर में उन्नत चिकित्सा सेवाओं का एक नया मानक तय किया है।
इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए पारस हेल्थकेयर के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आदित्य नरूला ने बताया कि रोबोटिक तकनीक की मदद से प्रत्येक मरीज की शारीरिक बनावट के अनुरूप सर्जरी की सटीक योजना तैयार करना संभव हो पाता है। इसके माध्यम से हड्डियों की बेहद सूक्ष्म व सटीक कटिंग तथा इम्प्लांट की सही पोजिशनिंग सुनिश्चित होती है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि पार्शियल नी रिप्लेसमेंट में घुटने के केवल क्षतिग्रस्त या प्रभावित हिस्से को ही बदला जाता है, जिससे घुटने के शेष स्वस्थ हिस्से पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। डॉ. नरूला के अनुसार, रोबोटिक तकनीक किसी सर्जन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह चिकित्सक की विशेषज्ञता और सर्जरी की सटीकता को कई गुना बढ़ाने वाला एक अत्यंत कारगर आधुनिक माध्यम है।
इस अवसर पर पारस हेल्थकेयर के वाइस प्रेसिडेंट एवं फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने कहा कि संस्थान का मुख्य लक्ष्य कानपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को उनके अपने शहर में ही विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बेहतर इलाज के लिए लोगों को बड़े महानगरों की ओर रुख न करना पड़े।
वहीं, रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का लाभ उठा चुके एक मरीज ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे लंबे समय से घुटनों के असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। सफल ऑपरेशन के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं, बिना किसी परेशानी के चल-फिर रहे हैं और अपने सभी दैनिक कार्य आसानी से कर पा रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में यह उपलब्धि कानपुर में आधुनिक रोबोटिक उपचार के विस्तार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)