सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के छात्रों ने लहराया परचम, यश शुक्ला बने टॉपर

सरस्वती विद्या मंदिर नैनी के यश शुक्ला ने 96.8% अंकों के साथ टॉप किया। विद्यालय का हाई स्कूल परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Apr 16, 2026 - 20:15
 0  1
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के छात्रों ने लहराया परचम, यश शुक्ला बने टॉपर

प्रयागराज : सीबीएसई (CBSE) हाई स्कूल परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रयागराज के नैनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में जश्न का इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में यश शुक्ला ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 96.8% (484/500) अंक प्राप्त किए। उन्होंने न केवल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि विद्यालय की वरीयता सूची में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यश के साथ-साथ अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। पियूष सिंह ने 94.8% अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशु सिंह 94.21% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इन तीनों छात्रों की सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय प्रशासन के लिए सबसे गर्व की बात यह रही कि इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी 175 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% (सत प्रतिशत) रहा, जो शिक्षकों के समर्पण और शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0