प्रयागराज: 'डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना' का शुभारंभ, चंदौहा में विधायक दीपक पटेल ने किया माल्यार्पण
संविधान दिवस पर सीएम योगी ने आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू की। प्रयागराज के चंदौहा में विधायक दीपक पटेल ने सजीव प्रसारण देखा और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रयागराज: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 'डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना' का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र स्थित चंदौहा में आयोजित किया गया, जहां फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपक पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर संविधान के ऐतिहासिक महत्व और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए विधायक दीपक पटेल ने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से यह लोकतांत्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की कि देश में शासक वही बनेगा, जिसे जनता चुनेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। विधायक ने बताया कि संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में बाबा साहब की प्रतिमाओं की स्थापना, सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल और सुरक्षात्मक छत निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने जानकारी दी कि आयोजन के दौरान बाबा साहब की प्रतिमाओं के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में पार्षद अरुण कुमार मिश्रा, बीडीओ सहसों रामवीर पाल, बीडीओ फूलपुर कनिष्का चौधरी, राकेश बहादुर सिंह, रमेश द्विवेदी, प्रधान आदित्य सिंह, प्रधान चंदौहा राम सखा यादव, विनय तिवारी, अवर अभियंता आरईएस विजय कुमार गुप्ता, राम बहादुर सोनकर, अश्वनी कुमार, भूपेन्द्र पांडेय और गुड्डू राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
(जैनुल आब्दीन)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)