शाओमी ने भारत में लॉन्च किया Redmi 15A 5G
शाओमी ने भारत में रेडमी 15ए 5जी लॉन्च किया। 6300mAh बैटरी और 6.9-इंच डिस्प्ले के साथ जानें इसकी कीमत और फीचर्स
लखनऊ। शाओमी इंडिया ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए आज अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Redmi 15A 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 'परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता' के मंत्र के साथ पेश किया गया यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो एक ही डिवाइस में लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ अनुभव की तलाश में रहते हैं।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही, इसमें 15 वॉट चार्जिंग और 7.5 वॉट की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सुविधा दी गई है, जिससे आप दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।
READ MORE : त्रिशूर का 'महा-रेला': क्या केरल में खिलने वाला है कमल?
फोन में 6.9-इंच का विशाल डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 800 निट्स है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे टीयूवी राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 5जी प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित हायपरओएस 3.0 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP एआई डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस पर 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, जो इसे लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
कीमत और उपलब्धता
रेडमी 15ए 5जी तीन वेरिएंट्स में आता है:
- 4GB + 64GB: ₹12,999
- 4GB + 128GB: ₹14,499
- 6GB + 128GB: ₹16,499
यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, एमआई.कॉम और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0