भारत में लॉन्च हुआ पहला 5G स्मार्टफोन 'Mivi One 5G', जानें कीमत और फीचर्स
भारतीय ब्रांड मिवी ने स्मार्टफोन बाजार में कदम रखते हुए 'Mivi One 5G' पेश किया है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला यह फोन ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।
लखनऊ : भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी (Mivi) ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन मार्केट में अपनी धमाकेदार एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन 'Mivi One 5G' भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट की आगामी 'बिग बिलियन डेज़ (BBD) सेल' के तहत विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
"प्रेटी पावरफुल" टैगलाइन के साथ पेश किया गया यह फोन दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ का एक बेहतरीन संतुलन पेश करता है। फ्लिपकार्ट प्लस, वीआईपी और ब्लैक मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर की रात 12 बजे से शुरू होगा, जबकि अन्य सभी ग्राहकों के लिए यह 9 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कीमतें और बैंक ऑफर्स
फ्लिपकार्ट बीबीडी सेल के दौरान लागू बैंक और यूपीआई ऑफर्स के साथ मिवी वन 5G की प्रभावी कीमतें बेहद किफायती रखी गई हैं:
-
4GB + 128GB: ₹11,999*
-
6GB + 128GB: ₹13,499*
-
8GB + 128GB: ₹14,999*
मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
-
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें यूजर्स को बिना किसी फालतू ऐप के क्लीन 'स्टॉक एंड्रॉइड 16' का अनुभव मिलेगा।
-
डिस्प्ले: इसमें 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
-
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
-
बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
-
अन्य फीचर्स: डिवाइस को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग के लिए मिवी क्लियरटॉक तकनीक दी गई है। यह फोन ब्लू, पिंक, ग्रीन, बरगंडी और नेवी ब्लू रंगों में मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)