कुंडा: दानवीर भामाशाह की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

कुंडा के देवकी मॉडल पब्लिक स्कूल में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके महान त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया याद।

Apr 29, 2026 - 20:52
0 69
कुंडा: दानवीर भामाशाह की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, त्याग और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

(आदर्श भारतीय)

कुंडा प्रतापगढ़ कुंडा के मझिलगांव स्थित देवकी मॉडल पब्लिक स्कूल मे बुधवार को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तैलिक साहू राठौर महासभा के लोगो ने दानवीर भामाशाह जयंती समारोह आयोजित कर उन्हें माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया।

तैलिक साहू समाज के जिलाध्यक्ष  अशोक गुप्ता गुडडू ने देश की आजादी में दानवीर भामाशाह के त्याग के बारे में विस्तार से बताया ।साहू समाज कुंडा तहसील अध्यक्ष सुमित साहू,पूर्व शिक्षक जेठूलाल साहू ने उनकी त्याग तपस्या व उदारता से शिक्षा लेने की बात कही। डॉ मुकेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे दानवीर को आज लोग भूलते जा रहे हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व निछावर कर दिया। इस मौके पर राजेश साहू, मनजीत साहू,अमित साहू,आचार्य संगम लाल गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User