माधुरी इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावियों का सम्मान: साइकिल पाकर खिले छात्रों के चेहरे, गूंजी तालियां
कुंडा के माधुरी इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को साइकिल और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय रेल के अपर महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को साइकिल, मेडल और अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और समाज व देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक राम भवन तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार बेहतर शिक्षा और संस्कार देने का प्रयास कर रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकें।
प्रधानाचार्य रंजन तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत का भी परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक आफरीन बानो, हिना खान, रवि मौर्य, सोहन तिवारी, अरुण तिवारी, वंशी मिश्रा समेत विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में पूरे समय तालियों की गूंज सुनाई देती रही। मेधावियों के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देखने को मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0