कौशाम्बी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, रामपुर सुहेला से अलीपुर तक निकाला पैदल मार्च

कौशाम्बी में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में पैदल मार्च निकाला। राज्य महिला आयोग की सदस्य भी हुईं शामिल।

Apr 29, 2026 - 20:54
0 7
कौशाम्बी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, रामपुर सुहेला से अलीपुर तक निकाला पैदल मार्च

(आदर्श भारतीय)

कौशांबी : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मंगलवार को ग्राम सभा रामपुर सुहेला से अलीपुर तक महिलाओं ने जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।  मार्च में शामिल महिलाओं का कहना था कि यह अधिनियम महिलाओं के हित में नहीं है। इससे उनके मौलिक अधिकार प्रभावित होंगे। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से अधिनियम वापस लेने की मांग की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा भी इस यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मैं भी इस यात्रा में शामिल होकर माताओं और बहनों की आवाज को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराती हूं। महिलाओं के हक की लड़ाई में हम सब एक साथ हैं । प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। किसी भी कानून को बनाने से पहले महिलाओं की राय लेना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि सरकार महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझे।

मार्च के दौरान महिलाओं ने नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। रामपुर सुहेला से अलीपुर तक निकले इस मार्च में आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।  प्रशासन ने मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User