कानपुर के हूलागंज में 'पेठे वाला' प्रतिष्ठान की नई शुरुआत, बेटियों राध्या और वानी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कानपुर के हूलागंज में 'पेठे वाला' के नए आउटलेट की शुरुआत हुई। विनोद गुप्ता ने शुद्धता और स्वाद का भरोसा दिलाते हुए पान पेठा, रसभरी और नमकीन की नई वैरायटी पेश की।

Oct 26, 2026 - 22:38
0 3
कानपुर के हूलागंज में 'पेठे वाला' प्रतिष्ठान की नई शुरुआत, बेटियों राध्या और वानी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कानपुर: मिठाई और नमकीन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और स्वाद के लिए पहचाने जाने वाले रामकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान ने कानपुर के हूलागंज रोड पर एक नई पहल करते हुए 'पेठे वाला' नाम से अपने नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया है। इस नए आउटलेट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पेठे और ताजा नमकीन के विभिन्न स्वादों का आनंद एक ही स्थान पर मिल सकेगा।

प्रतिष्ठान का खास और भावुक पहलू यह रहा कि इसका औपचारिक उद्घाटन संचालक विनोद गुप्ता की बेटियों राध्या और वानी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय लोग और ग्राहक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान संचालक विनोद गुप्ता ने बताया कि हूलागंज स्थित इस नए आउटलेट पर ग्राहकों के लिए शुद्धता, हाइजीन (साफ-सफाई) और उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेठे के प्रेमियों के लिए पान पेठा, सूखा पेठा, रसभरी पेठा जैसी कई आकर्षक और स्वादिष्ट वैरायटी पेश की गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की नमकीन और मौसम के अनुकूल ताजा गजक भी ग्राहकों के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी।

संचालक विनोद गुप्ता ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "वर्षों से हमारे उत्पादों पर ग्राहकों ने जो अटूट विश्वास और स्नेह बनाए रखा है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आगे भी गुणवत्ता और शुद्धता के हर मानक पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।" 'पेठे वाला' की इस नई शुरुआत से क्षेत्र के स्वाद प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

(संजय शुक्ला)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User