एमआईसी ए और रेलगांव क्लब सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने
प्रयागराज में सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में एमआईसी ए और रेलगांव क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। #PrayagrajCricket #Under16Cricket #SyedAsadQasimTrophy #MICA #RailgaonClub #LocalCricket #CricketNews2026 #PrayagrajSports
प्रयागराज : प्रयागराज के मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने रोमांचक अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के दो बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में एमआईसी ए और रेलगांव क्लब ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब दोनों विजेता टीमें 28 अक्टूबर को होने वाले महामुकाबले में खिताबी ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
पहला सेमीफाइनल: एमआईसी ए की रोमांचक और संघर्षपूर्ण जीत
सोमवार को खेले गए दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एमआईसी ए और जैदी इंडोर क्लब ए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआईसी ए की टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 152 सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अल्तमश ने शानदार 38 रन और अंश सिंह ने 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में जैदी इंडोर क्लब की तरफ से सृजन पटेल ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि हर्षित तिवारी ने 2 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैदी इंडोर क्लब ए की शुरुआत अच्छी रही और हर्षित तिवारी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अंत में रोमांचक मोड़ पर टीम की पारी लड़खड़ा गई। निर्धारित 20 ओवरों में टीम 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी और महज 2 रनों के बेहद करीबी अंतर से मुकाबला हार गई। एमआईसी ए की गेंदबाजी में अंश यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। हरफनमौला प्रदर्शन (37 रन और 2 विकेट) करने वाले अंश सिंह को मुख्य संरक्षक गौहर काजमी द्वारा 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल: रेलगांव क्लब का एकतरफा और धमाकेदार प्रदर्शन
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रेलगांव क्लब ने सावित्री देवी क्लब के खिलाफ पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलगांव क्लब ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 194 रनों का मजबूत विशाल स्कोर खड़ा किया। शादान अब्बास रिजवी ने नाबाद 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि सक्षम वर्मा ने 47 और मोहम्मद अकसम अली ने 31 रनों का योगदान दिया।
जवाब में उतरी सावित्री देवी क्लब की पूरी टीम 19.2 ओवरों में महज 128 रनों पर ही सिमट गई। विवेक यादव ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। रेलगांव क्लब की तरफ से गेंदबाजी में श्लोक चतुर्वेदी ने कहर बरपाते हुए मात्र 15 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सक्षम वर्मा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेटर शमशेर अली ने 'मैन ऑफ द मैच' से सम्मानित किया।
(जैनुल आब्दीन)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)