कौशाम्बी के कोखराज में अवैध गांजे का खुला खेल, मिलीभगत के गंभीर आरोप, जांच की मांग
कौशाम्बी के कोखराज में दर्जन भर जगहों पर अवैध गांजा बिक्री का आरोप; स्थानीय लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर उठाए सवाल।
(एडवोकेट अजय पंडा / ब्यूरो)
कौशाम्बी : कौशाम्बी थाना कोखराज क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने थाना और आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दोनों विभागों के संरक्षण में टिकरी, अंधवा, टेंगई चौराहा, ककोढ़ा गांव, टेंगई गांव तथा देवविटा गांव समेत करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध गांजा बिक्री का कारोबार संचालित हो रहा है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि थाना क्षेत्र के कई गांवों और चौराहों पर खुलेआम गांजे की पुड़िया बेची जा रही है। इससे इलाके के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अवैध धंधा चलना संभव नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के चलते क्षेत्र में चोरी, मारपीट और घरेलू कलह की घटनाएं बढ़ी हैं। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पूरे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि अवैध कारोबारियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मामले में थाना कोखराज प्रभारी और जिला आबकारी अधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)