पति ने गला दबाकर की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार
कौशाम्बी के घोघपुर गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित।
कौशाम्बी महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने मंगलवार को भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घोघपुर ग्राम प्रधान ने महेवाघाट थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी शिव भोला पुत्र स्व. नत्थू निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी (45 वर्ष) की हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही थाना महेवाघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन, पंचनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)