: किसानों और मजदूरों को पिलाया शरबत, डिहाइड्रेशन से बचने की दी सलाह
कौशाम्बी में डॉ. सोनू भारती ने भीषण गर्मी में किसानों और राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर दी राहत, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक।
कौशाम्बी : भीषण गर्मी और लू के बीच मंगलवार को भरावरी रोड, नियर दूध डेयरी, कोखराज में राहत की एक मिसाल देखने को मिली। आशीर्वाद मेडिकेयर के ओनर डॉ. सोनू भारती ने खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया।
टेबल लगाकर युवाओं की टीम ने ठंडा शरबत गिलासों में भरकर बच्चों और राहगीरों को पिलाया। तेज धूप में तपते लोगों के लिए यह शरबत बड़ी राहत लेकर आया। खासकर बच्चों में शरबत को लेकर खास उत्साह देखा गया। डॉ. सोनू भारती ने बताया, "इस समय गर्मी बहुत ज्यादा है।
खेतों में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। हमारा मकसद सिर्फ शरबत पिलाना नहीं, बल्कि लोगों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है।" उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने डॉ. सोनू भारती और उनकी टीम की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे छोटे प्रयास गर्मी में बड़ी राहत देते हैं। राहगीरों ने कहा कि इस तपिश में ठंडा शरबत अमृत के समान लगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिवा पटेल, हर्ष पटेल, सुमित चौधरी, धीरेंद्र, नीरज, आशीष पटेल, सचिन और उमेश उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर राहगीरों की सेवा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)